फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डिडौली क्षेत्र से दो युवतियां लापता

Mon, 06 Apr 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। क्षेत्र से दो अलग-अलग गांवों से दो युवतियों के लापता हो गईं। दोनों घटनाओं में परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना एक गांव की है। यहां रहने वाले किसान की 20 वर्षीय बेटी बीएससी की छात्रा है। 26 मार्च की सुबह घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों का आरोप है कि गांव फतेहपुर टिकिया निवासी रोहिल उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। छात्रा के पिता जब शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।
दूसरी घटना कस्बा जोया के एक मोहल्ले की है। यहां रहने वाले कारोबारी की 26 वर्षीय बेटी एक अप्रैल को बिना बताए घर से चली गई। परिजनों को आशंका है कि वह किसी अज्ञात युवक के संपर्क में थी, जिसने उसे अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन

सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि डिडौली पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सर्विलांस और मुखबिर की मदद से युवतियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही दोनों युवतियों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें