फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: झटका लगने पर बाइक पर बैठी महिला का संतुलन बिगड़ा, गिरकर हुई मौत

Mon, 06 Apr 2026 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। बाइक पर बैठी महिला का अचानक झटका लगने पर संतुलन बिगड़ गया। गिरने से घायल हुई महिला की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव सैनी वाली मढैया निवासी लोकेश देवी (45) रविवार सुबह अपने पति शिवचरन के साथ बाइक से सिरसा कला अपनी रिश्तेदारी में गेहूं कटवाने के लिए जा रही थी। सिरसा पौरारा के बीच लिंक मार्ग पर गड्ढे में बाइक पहुंचने पर झटका लगा। इससे महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सड़कर पर गिर गई। महिला बुरी तरह से घायल हो गईं। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हसनपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक है। मृतका ने अपने पीछे दो बेटे छोड़े हैं। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें