पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के सामान के साथ दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। शुक्रवार को अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सैदनगली थानाक्षेत्र के सब्दलपुर शर्की में चार जुलाई की रात को एक घर में चोरी की थी।
शुक्रवार को पुलिस ने गांव सब्दलपुर के ही दो दोस्त शेखर और चंदन को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना कबूला। उन्होंने एक खाली प्लाट में चोरी का सामान छुपाकर रख रखा था। थाना प्रभारी विकास सहरावत ने आरोपियों की निशानदेही पर दो सोने के मंगलसूत्र, दो जोड़ी कुंडल, एक नाक का फूल, नोजपिन, पाजेब चांदी की, एक कूल्हा चांदी का, हथफूल, बिछुआ, एक चांदी का सिक्का, चांदी का पेंडल, दो खंडवे चांदी के, एक चांदी की माला, एक पर्स अदि सामान बरामद कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।