हसनपुर (अमरोहा)। नगर में 11 साल की बालिका से दुष्कर्म के आरोपी फैय्याज (52) को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता की मां के मुताबिक बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी बेटी खेलने के लिए पड़ोसी के घर गई थी।
इस बीच पड़ोसी फैय्याज बालिका को पैसों का लालच देकर अपने कमरे में ले गया था। आरोपी ने कमरे में बालिका से दुष्कर्म किया था। बालिका की चीख सुनकर पीड़िता की मां और मोहल्ले के कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया था। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर जमकर हंगामा किया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। पीड़िता की मां ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में आरोपी छह बच्चों का पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी फैय्याज को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद