फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा मार्का देसी शराब समेत दो दोस्त गिरफ्तार

विज्ञापन
अमरोहा देहात पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर दोस्त। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थाना पुलिस ने लग्जरी कार में भरी हरियाणा मार्का देसी शराब के साथ दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से सोलह पेटी शराब बरामद हुई। यह शराब पंचायत चुनाव में इस्तेमाल होनी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि रविवार को एसआई लवलीश कुमार अपने सहयोगी कांस्टेबल नीरज पंवार और मनोज के साथ गश्त पर थे। तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर कांठ रिंग रोड बाईपास स्थित मऊमयचक बिकनी गांव के चौराहे पर एक लग्जरी कार को रोकने के लिए इशारा किया। लेकिन चालक कार को लेकर भागने लगा। तभी पुलिस कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए कार की घेराबंदी कर पकड़ लिया। मौके पर ही कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। जबकि, कार की तलाशी लेने पर हरियाणा मार्का रसीला संतरा देशी शराब की 16 पेटी बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम उमेश गुप्ता निवासी ए11 मारुति कुंज सोहना रोड गुरुग्राम हरियाणा और इकबाल निवासी मऊमयचक बताया। इंस्पेक्टर ने बताया दोनों दोस्त शराब तस्कर हैं, जो गुरुग्राम में अपना कुछ काम भी करते हैं। उनसे बरामद हुई शराब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस्तेमाल होनी थी। आरोपियों से बरामद कार को सीज कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है। उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें