फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को लुभाने को मंगाए रसगुल्ले पुलिस ने किए जब्त, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
हसनपुर पुलिस गिरफ्त में रूखालू से रसगुल्लों के साथ पकड़ा आरोपी। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं को लुभाने के लिए वितरित कराने के लिए मंगाए गए करीब 100 किलो रसगुल्ले मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब्त कर लिए। मौके से ग्राम प्रधानी का दावेदार फरार हो गया। जबकि उसके रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही मतदाताओं को प्रभावित करने का सिलसिला भी तेज हो गया है। गांवों में मतदाताओं को शराब एवं मिठाइयां परोसी जा रही हैं। इसके चलते पुलिस अधीक्षक सुनीति के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह के निर्देशन और सीओ सतीशचंद पांडेय के पर्यवेक्षण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आचार संहिता उल्लंघन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि रविवार सुबह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गांव रूखालू में प्रधानी के दावेदार चंद्रसैन द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए रसगुल्ले मंगाए हैं। जिन्हें वितरित किया जाएगा। सूचना मिलते ही एसआई संजीव मलिक, एसआई घनश्याम शर्मा, रामचंद्र गंगवा और अरुण कुमार की टीम दावेदार के घर पहुंच गया। यहां से करीब सौ किलो रसगुल्ले बरामद किए। जो पॉलीथिन में एक-एक किलो के हिसाब से रखा हुआ था। मौके से चंद्रसैन के साले गांव पौरारा निवासी सोहनवीर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चंद्रसैन फरार हो गया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें