फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चोरी की बाइक के साथ दिल्ली के दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी दिल्ली से चोरी की गई बाइक को अमरोहा में बेचने की फिराक में आए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को चालान कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि 17 मार्च की शाम दरोगा प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ गांधी मूर्ति चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के माल गोदाम मार्ग की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिससे संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम मोहम्मद सुहैल और पीछे बैठे युवक ने अपना नाम शहान निवासी जामिया नगर दिल्ली बताया। जब पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो दोनों टालमटोल करने लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने यह बाइक दो दिन पहले दिल्ली के भारत डेरी गली क्षेत्र से चोरी की थी और बाइक को बेचने के लिए अमरोहा आए थे।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से मिली बाइक कमर के नाम पर पंजीकृत है। मामले में मोहम्मद सुहैल और शहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें