फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मां के दर्शन के लिए मंदिरों में लगी रहीं लंबी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई। लोगों ने अपने घरों में कलश की स्थापना की और मां की पूजा की। नगर के प्राचीन देवी मंदिर में मां के दर्शन के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई थी। प्राचीन देवी मंदिर में मां सरस्वती, मां महालक्ष्मी व मां काली की प्रतिमाएं विराजमान हैं। नगर के प्राचीन देवी मंदिर, गढ़ी मंदिर, राम मंदिर, राम-जानकी मंदिर, बालाजी मंदिर, आनंद धाम, संतोषी माता मंदिर में मां भगवती का गुणगान किया गया। मौके पर सीमा त्रिवेदी, अनीता, विमला, दीपा व कुसुम देवी आदि मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें