फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा के दो सीओ का गैर जनपद तबादला, 91 पुलिसकर्मी यूपी-112 भेजे गए

Fri, 05 Jun 2026 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। शासन स्तर पर जारी तबादला सूची में सीओ सिटी अभिषेक यादव और सीओ यातायात शक्ति सिंह का स्थानांतरण गैर जनपदों में कर दिया गया है। वहीं अमरोहा में दो नए क्षेत्राधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक यादव का तबादला खीरी जिले में किया गया है। उनका जनपद में निर्धारित कार्यकाल पूरा हो चुका था। दूसरी ओर सीओ यातायात शक्ति सिंह को बाराबंकी भेजा गया है। हालांकि, उनका कार्यकाल अभी शेष था, फिर भी उनका स्थानांतरण कर दिया गया। उनकी जगह संभल जिले में तैनात सीओ प्रदीप कुमार को अमरोहा भेजा गया है। इसके अलावा झांसी में तैनात सीओ अजय कुमार श्रौतिया की भी अमरोहा में नियुक्ति की गई है। तबादला सूची जारी होने के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वहीं जिला स्तर पर भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। एसपी लखन सिंह यादव ने विभिन्न थानों में तैनात 91 पुलिसकर्मियों को एक साथ यूपी-112 सेवा में स्थानांतरित कर दिया है। देर रात सूची जारी होते ही संबंधित थानों में हलचल मच गई। सूत्रों के अनुसार स्थानांतरित किए गए कई पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही थाने में तैनात थे और स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली माने जाते थे। चर्चा है कि आने वाले दिनों में सिपाहियों और अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यस्थलों में बदलाव को लेकर एक और बड़ी तबादला सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें