फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में मौत बनकर गिरा इमामबाड़े का छज्जा, दो ब्च्चे की मौत

Thu, 30 Aug 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा।
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बगला स्थित इमामबाड़े का छज्जा गिरने से हुए हादसे के दो बच्चों की मौत के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हर किसी की रूह कांप उठी। हादसा होते ही इमामबाड़े में चींखपुकार मच गई। वहीं घायलों के सीएचसी पहुंचने पर अफरातफरी मच गई।  
विज्ञापन

      
बुधवार की रात को नगर के मोहल्ला बगला निवासी स्व. सैय्यद नाजिम हुसैन की बेटी सोना की बारात मोहल्ला दरवारे कलां से आनी थी। दोनों परिवार खुशी-खुशी शादी की तैयारियों में मशगूल थे। सभी लोग शादी तैयारियों मेें जुटे थे। मेहमानों के रूकने से लेकर खाने का बंदोबस्त मोहल्ला स्थित इमाबाड़े में किया गया था। टेंट भी सजा दिया गया था। टेंट में बच्चें खेल रहे थी। इसी बीच इमामबाड़े का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। जिसके नीचे दबकर आठ लोग घायल हो गए। छज्जा गिरते ही लोगों में भगदड़ मच गई। चींखपुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन लोग मलबे के नीचे दबे घायलों को निकालने में जुट गए।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों की मद्द से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ढाई वर्षीय नौसीन और चौदह वर्षीय मोहम्मद सादिक उर्फ जमा को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चींखपुकार मच गई। शादी की खुखियां मातम में बदल गईं। बच्चों के शव घर पहुंचते मां बेहोश होकर गिर पड़ीं। मृतक नौसीन के पिता अली अब्बास का रो-रोकर बुला हॉल हो गया।        
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मासूम नौसीन और सादिक का शव देखकर हर किसी की आंखें छलक पड़ी। माहौल गमगीन हो हर कोई घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें