फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र में बुखार से मासूम समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र में खतरनाक बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जानलेवा बुखार किसी ना किसी की जिंदगी को लील रहा है। बुधवार को क्षेत्र में बुखार ने मासूम समेत दो लोगों की जिंदगी लील ली। बुखार से हुई मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन

पहला मामला गांव वसी कला का है। यहां निवासी अविवाहित बीस वर्षीय इरशाद को कई दिनों से बुखार आ रहा था। शुरू में तो पास के ही निजी चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन फायदा नहीं होने पर मेरठ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, क्षेत्र के गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर निवासी यासीन की सात वर्षीय बेटी शिफा को कई दिन से बुखार आ रहा था। जिसका उपचार नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा था। उपचार के दौरान बुधवार सुबह शिफा की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि शिफा कक्षा तीन की छात्रा थी। क्षेत्र में बुखार से लगातार हो रही मौतों को लेकर लोग डरे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस तरफ कोई जरूरी कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. अमित भरू का कहना है कि निजी अस्पताल में बुखार से होने वाली मौतों की सूचना अस्पताल संचालकों द्वारा विभाग को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। विभाग की ओर से जरूरत के हिसाब से शहर एवं गांवों में दवाओं का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें