फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दोहरे हत्याकांड के गवाह दो भाइयों को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

बीते साल गुलालपुर के जंगल में रतनपाल भाटी और अनिरुद्ध मावी की हत्या में गवाह दो सगे भाइयों को जान से मारने की धमकी दी गई। हत्या के आरोपी और उसके चार-पांच साथियों ने चौपला चौकी के पास रोककर धमकाया। कहा, गवाही दी तो परिवार सहित जान से मार देंगे।
नौ अक्तूबर 2023 की रात गजरौला क्षेत्र के गंगा पार गुलालपुर के जंगल में गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी गांव निवासी रतनपाल भाटी और मेरठ के अनिरुद्ध मावी की हत्या की गई थी। ब्रजघाट के पास नैनापुर निवासी अजय यादव ने बताया कि उनका कृषि फार्म गुलालपुर के रकबे में और घटनास्थल के पास है। वह और उनका भाई अरुण यादव इस दोहरे हत्याकांड के गवाह हैं। शुक्रवार को दोनों भाई गवाही पैरोकारी के लिए कोर्ट में गए थे। दोनों भाइयों का आरोप है कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी अशोक सहित अन्य ने उन्हें धमकाया। कहा, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। केस को हम दूसरे कोर्ट में स्थानांतरित करा बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय वह गवाही देकर वापस लौट रहे थे, तो चाैपला के आगे दो बाइक सवारों और कार सवार ने उनकी गाड़ी रोक ली। गाड़ी से उतर कर अशोक और उसके चार-पांच साथियों ने केस में गवाही न देने को कहा। धमकी दी कि गवाही दी तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। अजय व अरुण ने पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें