फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 25-25 हजार के इनामी दो भाई गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

धोखाधड़ी व मारपीट समेत विभिन्न मामलों में नामजद 25-25 हजार के इनामी दो सगे भाइयों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि दोनों भाई 20 से ज्यादा लोगों से करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुके थे। कई थानों की पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी।

सीओ ने बताया कि रहरा थानाक्षेत्र के गांव उकावली निवासी दो सगे भाई आरती लाल और राजकुमार लोगों से धोखाधड़ी कर रकम लेकर भाग जाते थे। दोनों नई-नई जगहों पर ऑफिस खोलकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और रकम दोगुना करने का लालच देते थे। इसके बाद लोगों से रकम जमा करते थे और भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ मुरादाबाद के मझोला थाने में दो, अमरोहा के रहरा थाने में तीन, सैदनगली थाने में एक और हसनपुर थाने में एक मुकदमा दर्ज है। यह सभी मामले धोखाधड़ी से जुड़े हैं। दोनों लोगों से करीब 50 लाख की धोखाधड़ी कर चुके हैं। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। रहरा थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें