फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी बुलंदशहर के कार्यालय से चोरी बाइक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसएसपी बुलंदशहर के कार्यालय से फरियादी की चोरी की गई बाइक के साथ पुलिस ने हापुड़ जनपद निवासी दो बदमाशों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ जनपद बुलंदशहर में डकैती, चोरी व हत्या के प्रयास में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया कि सोमवार तड़के पुलिस गांव हफीज रोड चौराहे के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां आए बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक लेकर भगवानपुर गांव की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए।
पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम सोनू कुरैशी निवासी ग्राम नानपुर व अंकुर निवासी आदर्श नगर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ बताया। सोनू ने बताया कि बरामद बाइक उसने मेरठ के सरधना निवासी बहनोई फिरोज के साथ बीती 11 जून को एसएसपी बुलंदशहर के कार्यालय से चोरी की थी। बाइक जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ के गांव भोपतपुर निवासी धीरज पुत्र चंद्रभान की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया कि दोनों युवकों पर जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद, स्याना, रामघाट, बुलंदशहर कोतवाली में हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी आदि कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें