फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतन चौहान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा के जिला मंत्री की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से चेतन चौहान के निधन के बाद जहां क्षेत्र के सारे लोग गमजदा थे, वहीं उनके प्रति एक आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे तमाम लोगों में आक्रोश फैल गया। एक स्थान पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। तनाव देख पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर शांत किया।
इस बीच भाजपा के जिला मंत्री राजीव चौहान की तहरीर पर अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के बागड़पुर कला निवासी निजारुल और मोहम्मद शारिक के खिलाफ तहरीर दी गई। एसओ अरिहंत कुमार ने बताया कि आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें