फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैर इरादतन हत्या में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 27 Sep 2025 11:09 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। रामलीला से ले जाकर आकाश को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतारने में पुलिस ने दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तीसरा आरोपी नाबालिग है। पकड़े गए आरोपी सोवीर व नीटू का रामलीला देखते हुए आकाश के भाई से झगड़ा हो गया था। इसका बदला लेने के लिए सोवीर व नीटू ने नाबालिग के साथ मिलकर आकाश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि आकाश बीबड़ा कलां गांव निवासी सोमपाल सिंह के बेटे थे। तीन भाइयों में बड़े आकाश झांसी में शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करते थे। दस सितंबर को झांसी से घर लौटे आकाश 12 सितंबर की रात गांव में चल रही रामलीला देखने गए थे। इस दौरान कुछ युवक आकाश को पकौड़ी खाने के बहाने रामलीला से उठाकर गांव के बाहर ले गए और हमला कर दिया। आरोपियों ने आकाश के सिर पर डंडों वार किए और लात घुसों-डंडों से भी बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

अधमरा होने पर आरोपी आकाश को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजन आकाश को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने आकाश को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ में इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना को लेकर गुस्साई भीड़ ने जमुना चौकी घेकाव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया था। एसपी ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के मामले में सोवीर और नीटू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें