फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा लगातार उफान पर पौने दो लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा, गांवों में घुसा पानी

विज्ञापन
मंदिर वाली भुड्डी के पास कटान करती गंगा। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
अमरोहा। बारिश और बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गंगा और रामगंगा पोषक नहर उफान पर है। सुबह के समय बिजनौर से एक लाख 74 हजार 469 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया, जिससे खतरा और बढ़ चुका है। बाढ़ का पानी पहले ही गंगा किनारे के गांवों में आबादी के बीच घुसने लगा है। इससे दस गांवों के ग्रामीण रात जागकर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रविवार को बिजनौर बैराज से छोड़ा गया चार लाख 25 हजार 507 क्यूसेक पानी रात में किसी समय तिगरी से होकर गुजरा तो गंगा उफान पर नजर आई। सोमवार को तिगरी में बाढ़ का पानी खड़ंजे के पास तक आ गया। वहां दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें और तख्त पीछे खिसकाए। इसके अलावा चेंजिंग रूम, झोपड़ी और कई तख्त पानी में डूब गए थे।
वहीं सुबह के समय बिजनौर से पौने दो लाख क्यूसेक पानी और डिस्चार्ज कर दिया गया जो कि रात में किसी समय यहां से गुजरेगा। वहीं तिगरी का जल स्तर सुबह के समय 200.15 गेजमीटर रिकार्ड किया गया। गांव टीकोवाली, शीशोवाली,जाटोवाली, दारानगर,मंदिर वाली भुड्डी आदि समेत दस गांवों के ग्रामीण खौफ जदा हैं। कई गांवों में आबादी के बीच बाढ़ का पानी घुस आया है। इससे ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं। वहीं तहसीलदार सदानंद सरोज ने तिगरी में जाकर गंगा के जल स्तर का जायजा लिया। वहीं बाढ़ खंड के जेई अनवार खान का कहना है कि खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें