बछरायूं । 50 रुपये का लालच देकर 11 साल के बालक के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने थाने में मोहल्ले के ही नावेद व मोहम्मद शादाब के खिलाफ अपने 11 साल के पुत्र के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालक ईद से पहले दिन एक पालिका सदस्य के घर खेलने गया था। वहां आरोपी नावेद बालक को 50 रुपये का लालच देकर आम के बाग में ले गया। वहां नावेद ने अपने एक साथी मोहम्मद शादाब को भी बुला लिया। दोनों ने बालक के साथ दुष्कर्म किया। बालक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बालक ने दोनों आरोपियों द्वारा किए गए दुष्कर्म की जानकारी दी। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।