फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मिशन शक्ति अभियान के तहत ट्विंकल बनीं सीडीओ

Thu, 09 Oct 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के चार अलग-अलग क्षेत्रों में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को एक दिन का अधिकारी बनाकर नेतृत्व व प्रशासनिक अनुभव प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करना है। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गजरौला की छात्रा ट्विंकल एक दिन की सीडीओ बनीं तो मनीषा ने एक दिन के परियोजना निदेशक डीआरडीए की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के तहत छात्राओं को एक दिन का प्रशासनिक अनुभव देने के लिए प्रशासनिक पदों का अनुभव साझा करने का मौका दिया जा रहा है जिसके तहत बुधवार को विकास भवन में छात्राओं ने प्रमुख पदों पर आसीन होकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समझते हुए अपने अनुभव को भी साझा किया।
इस दौरान ट्विंकल ने एक दिन की सीडीओ बनीं तो मनीषा ने परियोजना निदेशक डीआरडीए का पदभार संभाला। इसके अलावा स्वाति ने डीपीआरओ का पद संभालते हुए पंचायती राज व्यवस्था को समझा तो आंचल ने जिला विकास अधिकारी व पायल ने जिला प्रोबेशन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली। आरुषि पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बनीं।
विज्ञापन

छात्राओं को सशक्त बनाना है मिशन शक्ति का उद्देश्य
सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। अभी हमारी नई युवा पीढ़ी है, जो स्कूली शिक्षा में अध्ययनरत है, उन्हें इसके माध्यम से प्रेरणा मिल सके तथा शासन-प्रशासन के उच्च पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल बढ़ सके। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से मिशन शक्ति का संदेश पूरे उत्साह और प्रभाव के साथ दिया गया। कहा कि नारी सशक्त होगी तो प्रदेश भी समृद्ध होगा। इस दौरान परियोजना निदेशक अंबरीश कुमार, डीपीआरओ पारुल सिसोदिया, डीएसटीओ पुनीत कुमार, हब इंपावरमेंट ऑफ वूमेन की कुमारी ललिता, लेखाकार अपूर्वा, सखी वन स्टाॅप सेंटर की मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता करूणा निधि, सेंटर मैनेजर ममता दुबे आदि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें