फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धान की खरीद न होने पर लगाया जाम

Thu, 09 Oct 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। आश्वासन के बावजूद धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं व किसानों ने तहसील के बाहर जाम लगा दिया। इसके बाद हरकत में आए अफसरों ने आनन-फानन में मंडी समिति परिसर में स्थित क्रय केंद्र पर धान की तौल कराई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर किसानों में रोष है। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर बुधवार को तहसील में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि तीन अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होनी थी लेकिन शुरू नहीं की गई। किसान अपने साथ धान से लदी सात ट्राॅली तहसील में लेकर आए थे। भाकियू नेता ने चेतावनी दी कि यदि तौल शुरू नहीं हुई तो जाम लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

खरीद शुरू नहीं होने पर तीन बजे किसानों ने तहसील कार्यालय के बाहर जाम लगा दिया। मौके पर आई एसडीएम ने धान की खरीद का आश्वासन दिया। एसडीएम के निर्देश पर मंडी समिति में क्रय केंद्र पर किसानों की धान से लदी ट्राॅली की तौल कराई। इस मौके पर दानवीर सिंह, गुरमीत सिंह, सुभाष चीमा, देशराज सिंह, सौवीर सिंह, मुन्नू सिंह, राहुल यादव, जयपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें