फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर खाते से निकाले साढ़े सत्ताइस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है.. मेरे सवालों के जवाब दो..जानकारी मिलते ही साइबर ठगों ने छात्र के खाते से 27,500 रुपये उड़ा लिए। खाते से धनराशि करने का मैसेज मिलते ही छात्र के होश उड़ गए। बैंक पहुंचकर युवक ने खाते पर रोक लगाई। छात्र की शिकायत पर नौगांवा सादात पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के फौंदापुर गांव निवासी छात्र सोविंदर का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता है। सोमवार को सोविंदर के फोन पर एक कॉल आई। उसने खुद को यूनियन बैंक का मैनेजर बताया। कहा कि तुम्हारा एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। आपको अपना एटीएम कार्ड दोबारा चालू कर आना है, तो मेरे सवालों के जवाब दो। सोविंदर ने साइबर ठग के पूछने पर एटीएम से संबंधित सभी जानकारी दे दी। इसके थोड़ी देर बाद सोविंदर के खाते से 27 हजार 500 रुपये कट गए। मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का मैसेज देखकर सोविंदर के होश उड़ गए। उसने बैंक पहुंचकर खाते पर रोक लगवाई। इसके बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग से खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट की गई हैं। मामले की जांच साइबर सेल कर रही हैं। जल्द की छात्र के रुपये वापस कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें