फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन : राजीव

Thu, 24 Jul 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्री धार्मिक आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक मंगलवार देर शाम जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित की गई। बैठक में कमेटी अध्यक्ष मनोज टंडन और महामंत्री राकेश वर्मा ने रामलीला मंचन की रूपरेखा साझा करते हुए कमेटी का विस्तार किया।
विज्ञापन

कमेटी कार्यालय में पंडित रामदेव नौटियाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ शुरुआत की। अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष भगवान राम की मर्यादा और आदर्शों पर आधारित भव्य रामलीला का मंचन केवल श्री धार्मिक आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा कराया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री विमल कुमार टंडन ने बताया कि समिति द्वारा केवल इसी कमेटी को रामलीला आयोजन की विधिवत अनुमति दी गई है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अन्य किसी समिति की भ्रामक बातों में न आएं। कमेटी के संरक्षक राजीव अग्रवाल नवाब ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन टीवी कलाकारों के माध्यम से कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता हरि सिंह मौर्य और प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

कमेटी का विस्तार करते हुए संरक्षक अनिल स्वरूप टंडन, दिलीप कुमार टंडन, विमल कुमार टंडन, राजीव कुमार अग्रवाल, अम्बरीश कुमार अग्रवाल एवं सुरेंद्र सिंह को नामित किया। उपाध्यक्ष मनीष टंडन, मनजीत सिंह छाबड़ा, राहुल माहेश्वरी और सचिन कुमार, कोषाध्यक्ष शरद कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मनु शर्मा और देवेश चंद्र बाहेती, मंत्री नितिन शंकर अग्रवाल, विवेक शर्मा उर्फ विक्की, सुभाष शर्मा, दिलीप वाल्मीकि, सरदार रणवीर सिंह और विशाल गर्ग, राम बारात प्रभारी नीरज अग्रवाल, संजीव जिंदल, अंश अग्रवाल, भरत मिलाप प्रभारी विकास टंडन, प्रचार मंत्री ऋषि चौहान को मनोनीत किया गया। इस दौरान पवन कुमार शर्मा, सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा, राहुल मोहन माहेश्वरी, सचिन त्रिवेदी, सक्षम टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें