फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट से ट्रक को लूट ले गए बदमाश

Sat, 18 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
ट्रक लूटा
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट पर पैदल आए चार-पांच बदमाशों ने मुंबई ले जाने के लिए ट्रक में सामान लाद रहे चालक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे अगवा कर मय वाहन ले गए। उससे 40 हजार रुपये भी लूट लिए। बाद में चालक को रजाकपुर गांव के जंगल में फेंक गए। वह रात भर खेतों में पड़ा रहा, सुबह थाने पहुंचा। अपने साथ हुई वारदात की जानकारी पुलिस को दी। इधर, ट्रक में पड़े रहे उसके मोबाइल से ट्रक की लोकेशन दिल्ली के आरकेपुरम में मिली है। 
विज्ञापन


हरियाणा के फिरोजाबाद तहसील के डूंडगजा गांव निवासी असद के ट्रक को असद का भाई हासिम चलाता है। बृहस्पतिवार रात  हासिम ट्रक को लेकर अमरोहा की लकड़ा बाजार में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर आया था। रात साढ़े 12 बजे वह ट्रांसपोर्ट पर मुंबई के लिए सामान लाद रहा था। इसी दौरान पैदल ही चार-पांच बदमाश आ धमके और हासिम को हथियारों के बल पर कब्जे में कर लिया।

शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चालक को ट्रक में बंधक बनाकर ले गए। उससे 40 हजार रुपये लूट लिए, ट्रक भी लूट ले गए। इधर, रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर पहले से ही खड़ी बोलेरो में डाल लिया और कुछ बदमाश चालक को बोलेरो से ले जाकर रजाकपुर गांव के जंगल में फेंक गए। वह रात भर खेत में पड़ा रहा। सुबह दिन निकलने पर थाने पहुंचा तथा अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन


चालक का मोबाइल ट्रक में ही रह गया था। उसके मोबाइल पर पुलिस ने कॉल की तो लोकेशन आरकेपुरम दिल्ली की मिली। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक की लोकेशन दिल्ली में आरकेपुरम में मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें