फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नौगांवा मार्ग पर ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 4 घायल

Tue, 16 Sep 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात मार्ग पर रविवार देर रात ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

सीओ अवधभान सिंह भदौरिया के मुताबिक यह हादसा रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे गांव रज्जाकपुर के पास हुआ। सहारनपुर निवासी ट्रक चालक फैजान झारखंड से माल भरकर गंगानगर की ओर जा रहा था। वहीं, रजबपुर क्षेत्र के गांव मदीपुरा के सोमवीर उर्फ भोलू, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सलामतपुर के इस्तेखार, मुजाहिर व मुनाजिर नया गांव से नलकूप का बोरिंग कर घर लौट रहे थे। मुनाजिर व सोमवीर बाइक पर थे जबकि इस्तेखार व मुजाहिर ट्रैक्टर पर थे। रज्जाकपुर के पास ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार इस्तेखार और मुजाहिर हवा में उछलकर सड़क पर दूर जाकर गिरे।
चपेट में आने से पीछे आ रहे बाइक सवार सोमवीर और मुनाजिर भी घायल हो गए। राहगीरों ने ट्रक चालक सलमान को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक चालक पुलिस हिरासत में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें