हसनपुर/रहरा। क्षेत्र के गांव पथरा में मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
गंगेश्वरी ब्लाॅक के गांव पथरा में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने के लिए पक्के रास्ते तोड़े गए, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद रास्तों की मरम्मत नहीं कराई जा सकी। थोड़ी सी बरसात होने पर भी बारिश का पानी टूटे हुए रास्तों पर जमा हो जाता है। इससे कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों को आवागमन में परेशानियों क सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। राहुल कुमार, पंकज कुमार, बंटी, राजकुमार, सुरेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
-