फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतन ने क्रिकेटर और नेता के रूप में की थी देश की सेवा, बढ़ाया था मान

विज्ञापन
गजरौला में दिवंगत मंत्री चेतन चौहान को श्रद्धांजलि देते गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा, मंडी धनौ? - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत चेतन चौहान ने शुरू से ही देश की सेवा की और अपने कार्यों से भारत का मान बढ़ाया। क्रिकेटर के रूप में उन्होंने देश को कई अवार्ड दिलवाए और नेता के रूप में आमजन की सेवा कर उन्हें न्याय दिलाने को संघर्ष किया। उनकी कमी का पूरा होना आसान नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां हाईवे पर स्थित दिवंगत मंत्री चेतन चौहान की फैक्ट्री एवं कैंप कार्यालय रही कोरल न्यूज प्रिंट में श्रद्धांजलि सभा में दूसरे दिन भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। यहां आए प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भावुक होकर कहा कि चेतन चौहान एक नेक दिल इंसान थे। केबिनेट में सभी उनके व्यवहार की प्रशंसा करते थे। यहां तक कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनकी सादगी और व्यक्तित्व की मिसाले दिया करते थे। उनके साथ के कई संस्मरण सुनाते हुए मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि चेतन चौहान जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा से ही आमजन की भलाई के लिए सोचा। अपनी मुस्कराहट से वे सामने वाले का दिल जीत लिया करते थे। वहीं मौजूद दिवंगत चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान ने कहा कि असमय उनका चला जाना परिवार ही नहीं बल्कि खेल और राजनीति के लिए भी दुख का विषय है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के भाई पीपीएस चौहान, मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा, हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी के पति चौधरी भूपेंद्र सिंह, सुभाष ठेकेदार, नागेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह लालू , नगर मंडल अध्यक्ष डा.उत्तम सिंह प्रजापति, तेजपाल सिंह, दिनेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि चौहान, सुशील चौहान, सुधीर चौहान, पवन चौहान, सभासद तेजपाल सिंह आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें