फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिला स्तरीय कुश्ती टीम के चयन के लिए ट्रायल 18 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। जिला कुश्ती संघ अमरोहा की तरफ से जिला अमरोहा की सीनियर कुश्ती टीम का चयन ट्रायल के आधार पर 8 नवंबर अमर सिंह भाटी खेल संस्थान खरखोदा में किया जाएगा। सीनियर पुरुष व महिला वर्ग में दोनों में टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

ट्रायल में वही पहलवान भाग ले सकते हैं। जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है। तथा 2005 में जिन पहलवानों का जन्म हुआ है, वे चिकित्सा प्रमाणपत्र और माता-पिता के प्रमाणपत्र के साथ भाग ले सकते हैं। ट्रायल में भाग लेने वाले पहलवान आधार कार्ड, पासपोर्ट, तथा जन्मतिथि प्रमाणपत्र साथ लेकर आए। बताया कि पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल में भार वर्ग 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलोग्राम। ग्रीको रोमन में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130 किलोग्राम, फ्री-स्टाइल महिला वर्ग में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 77 किलोग्राम के पहलवानों का ट्रायल किया जाएगा। जिला अमरोहा कुश्ती संघ के सचिव धर्मदेव सिंह भाटी ने बताया कि यहां पर चयनित टीम उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें