गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा धाम में स्नान के लिए आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 26 से 28 नवंबर तक कांकाठेर में 11 ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा। आने जाने वाली दोनों तरफ की 11 ट्रेन तीन दिन चलेंगी। जबकि एक स्पेशल ट्रेन दो दिन चलेगी।
तिगरी मेले में इस बार 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बिलारी, चंदौसी, संभल, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर के श्रद्धालु ट्रेन से तिगरी आते हैं। गंगा के सबसे निकट का रेलवे स्टेशन कांकाठेर है। मगर यहां पर ट्रेनों का ठहराव नहीं है। जिसके चलते श्रद्धालुओं को मेले में आने जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए स्टेशन मास्टर कांकाठेर सचिन कुमार कश्यप ने दो मेला स्पेशल सहित 11 ट्रेनों के ठहराव की मांग की। उन्होंने रेलवे के मंडल प्रबंधक वाणिज्य मुरादाबाद को पत्र लिखा।
मंडल प्रबंधक ने स्टेशन मास्टर की मांग और श्रद्धालुओं की सहूलियत को ध्यान में रखकर 26 से 28 नवंबर तक मेले के लिए दोनों तरफ की 11 ट्रेनों के ठहराव करा दिया। मेले में 26 व 27 नवंबर को 04393 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पहले यह अलीगढ़ से गजरौला चलती थी, लेकिन मेले के चलते अलीगढ़ से कांकाठेर तक चलेगी।
नीचे लिखी ट्रेनों के ठहराव होगा।
- 14315/16 इंटरसिटी एक्सप्रेस
-14311/21 आला हजरत एक्सप्रेस
-15059/60-लाल कुआं इंटरिसटी एक्सप्रेस
-15909/10-अवध आसाम एक्सप्रेस
-22453/54-राज्यरानी एक्सप्रेस
-15035/36-संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
-14205/06-अयोध्या एक्सप्रेस
-14207/08-पदमावत एक्सप्रेस
-14511/12 : नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर जाने वाली
-15127/28 : काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दिल्ली जाने वाली
-04303/04 बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस