फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परिवहन निगम को अभी तक दो बसें मिलीं, मई में शुरू होगी सीएम बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा के तहत बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें सभी नई बस लगाई जा रही हैं। अभी तक दो ही बस परिवहन निगम को मिलीं है। मई में बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि बस संचालन के लिए मार्ग तय कर दिए गए हैं। जिसमें ग्राम पंचायत देहरी से जीपपुर, खाजेपुर, चचौरा, खरपड़ी, दढि़याल,रहरई, गंगेश्वरी, ब्लाक मुख्यालय रहरा, चंदनपुर, पौरारा, भावली, छपना, पतेई खादर, बुरावली, हसनपुर, बाबनखेड़ी, रझोंहा, अतरासी होते हुए अमरोहा आएगी। गजरौला में टोकरा,नंगलिया मेव, सिहाली गौसाई, कुमराला, गजरौला, अहरोला तेजवन, सलेमपुर, सरकथली, जोगीपुरा, फत्तेहपुर, बछराऊं, मेमनपुर, धनौरा,मलेशिया, बाखरपुर, कुआखेड़ा, हलपुरा, मुकारी,मूडा, भैंडाभरतपुर, पछदिया होते हुए अमरोहा आएगी। काई मुस्तकम, मरौरा, पौरारा, फूलपुर, गंगेश्वरी ब्लाक मुुख्यालय रहरा, दौरारा, चंदनपुर,छपना, बुरावली,गंगवार, मंगरौला, हसनपुर, रझौंहा, अतरासी से अमरोहा। गुरैठा, दढियाल, गंगेश्वरी ब्लाक मुख्यालय रहरा, दौरारा, छपना, बुरावली, फतेहपुर, उझारी,ढक्का, सैदनगली, मनौटा, जोया होते हुए अमरोहा तक बस चलेंगी। शेरपुर धनौरा, वासीपुर, मूड़ा मुकारी से होते हुए अमरोहा, पपसरा खादर, लाडनपुर, आजमपुर, मोकीपुर, कलेमपुर, धनौरा,वासीपुर, मूड़ा मुकारी होते हुए अमरोहा तक बस चलेगी। उन्होंने बताया कि इससे ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा। इसके लिए 12 बस मालिकों से वाहन मांगे गए है। जिसमें अभी दो बस मिल गई हैं। सभी 28 सीटर हैं। दूसरी बस मिलने पर ही वाहनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें