अमरोहा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सम्मिलित होने वाले बच्चों को परीक्षा से पहले प्रशिक्षण दिया गया। कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में आयोजित हुए प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को परीक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से 48 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे। जिलेभर से 198 सीटों के सापेक्ष 2001 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। परीक्षा का आयोजन नौ नवंबर को किया जाएगा। इससे पहले विद्यार्थियों को परीक्षा की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र मुरादाबाद के निर्देशन में कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में आयोजित हुए प्रशिक्षण शिविर में परीक्षा के नोडल राजदीप सिंह ने बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा के पेपर का पैटर्न, परीक्षा से संबंधित प्रश्न एवं ओएमआर शीट को भरने की जानकारी बच्चों को विधिवत रूप से दी। इस दौरान जिला समन्वयक प्रशांत कुमार, बीएसए डॉ. मोनिका कॉलेज के प्रधानाचार्य सीपी सिंह, योगेंद्र कुमार, पूर्व एआरपी सत्येंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।