अमरोहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचने चढ़ता युवक
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। सर्दियों में यात्री टिकटों के ज्यादा निरस्त होने से रेलवे को नुकसान हुआ है। कुछ मौसम ज्यादा बिगड़ने, ट्रेनों की लेटलतीफी और उनके निरस्त होने से टिकटों का निरस्तीकरण बढ़ गया। सर्दियों के तीन महीने में 2733 यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। अमरोहा रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर 2733 टिकट कैंसिल हुए। दिसंबर में सबसे अधिक 1162 टिकट कैंसिल हुए। वहीं सितंबर अक्तूबर में टिकट निरस्तीकरण की संख्या 1033 रही।
सर्दी के मौसम की शुरूआत होते ही रेलवे संचालन पर धीरे-धीरे असर पड़ना शुरू हो गया। देखते ही देखते नवंबर माह से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने शुरू हो गए। इसके साथ ही ट्रेनों के निरस्तीकरण भी शुरू हो गए। बाहर घूमने का प्लान बनाकर लोगों ने जहां रिजर्वेशन टिकट कराए। वहीं नवंबर-दिसंबर महीने में कोहरे की दस्तक से ट्रेनों की लेट-लतीफी और निरस्तीकरण ने यात्रियों को परेशान किया। टिकट रद्द करने के कुछ दूसरे कारण भी रहे। नवंबर, दिसंबर 2019 और जनवरी 2020 में कुल 2733 टिकट कैंसिल हुए। जो सितंबर और अक्तूबर की तुलना में दोगुने से अधिक रहे। सबसे अधिक दिसंबर माह में यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराए। मुख्य टिकट पर्यवेक्षक शिव कुमार ने बताया कि पिछले पांच महीने में 3766 टिकट कैंसिल हुुए। इसमें नवंबर, दिसंबर और जनवरी में 2733 टिकट रद्द हुए।
किस महीने कितने हुए टिकट कैंसिल
महीना--------- रद्द टिकट
सितंबर------------512
अक्तूबर-------------521
नवंबर--------------879
दिसंबर-------------1162
जनवरी-------------692