फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलें कटने तक नहीं देंगे जमीन

विज्ञापन
तिगरी में सरकारी भूमि पर खड़ी फसल पर जेसीबी चलवाते राजस्व और वन विभाग के कर्मी। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। नमामि गंगे योजना एवं गंगा यात्रा के बाद हरकत में आए प्रशासन ने तिगरी में गंगा की कई हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम जेसीबी मशीन लेकर फसलें जुतवाने जा पहुंची। इस दौरान किसानों से टीम की तीखी नोकझोंक हुई। किसानों का दो टूट कहना है कि अभी उनकी फसलें खड़ी हुई हैं। जब तक फसलें कट नहीं जातीं तब तक किसी भी सूरत में जमीन खाली नहीं होने देंगे। उन्होंने प्रशासन के साथ आरपार की लड़ाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम शशांक चौधरी के निर्देश पर राजस्व विभाग एवं वन विभाग की टीम गजरौला नगर पालिका परिषद की जेसीबी लेकर तिगरी जा पहुंची। टीम ने जेसीबी को गंगा के किनारे खेतों में ले जाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद टीम ने फसलों की जुताई शुरू कर दी। जानकारी होने पर वहां किसान आ पहुंचे। उन्होंने खड़ी फसल को जोतने का विरोध किया और जेसीबी के आगे खड़े हो गए। इस दौरान उनकी टीम में शामिल अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। वहां मौजूद किसान रामानंद कौशिक का कहना था कि किसी भी सूरत में फसल कटने तक अपनी जमीनें नहीं देंगे। कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए किसान डरने वाले नहीं हैं। इस मौके पर विनोद त्यागी, सर्वेश शर्मा, रवि शर्मा, कमेश केवट, मुन्नू, अशोक शर्मा, सूरज जाटव आदि रहे। बता दें कि गंगा की बेशकीमती भूमि पर शुरू से ही अवैध कब्जों को लेकर विवाद चला रहा है। प्रशासन ने भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए तिगरी में पिलर भी गड़वा दिए हैं। इसी को लेकर संबंधितों में खलबली मची हुई है।
शासन के निर्देश पर ही गंगा की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कवायद की जा रही है। अच्छा हो कि अवैध कब्जेदार खुद ही अपनी फसलें काटकर प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन की मंशा किसी को भी परेशान करने की कतई नहीं है।
विज्ञापन

- शशांक चौधरी, एसडीएम मंडी धनौरा
गांव में वर्षों से गंगा किनारे खेती करते चले आ रहे किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस तरह जबरन फसलें कटवाना सरासर गलत है। प्रशासन को चाहिए कि किसानों से बात करे और कागजों के आधार पर जहां उनकी जगह निकले कब्जा दिला दें।
विज्ञापन

- नारायण सिंह यादव, प्रधान तिगरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें