फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले फाटक से गुजरी ट्रेन, गेटमैन निलंबित

Mon, 16 Apr 2018 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  
विज्ञापन
train - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मुरादाबाद- दिल्ली रेल ट्रैक पर शनिवार की रात अमरोहा के करीब रेलवे के खुले फाटक से पैसेंजर ट्रेन गुजर गई। रेलवे ने गेटमैन को निलंबित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात करीब 10.30 बजे आनंद विहार से चलकर मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अमरोहा से गुजर रही थी। इसी दौरान रेल फाटक संख्या 31 खुला रह गया। बताया गया कि गेटमैन ने समय रहते यह फाटक बंद नहीं किया था। जिसके चलते ट्रेन खुले फाटक से गुजर गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। सूत्रों की मानें तो एक कार उस समय गुजर रही थी, जिसके चलते फाटक आधा बंद था। गेटमैन फाटक बंद कर रहा था लेकिन, कार चालक ने कार घुसा दी। उधर से ट्रेन आती देखकर चालक ने कार को पीछे किया। इस दौरान एक बड़ा हादसा बच गया। गेट खुला रहने की सूचना से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जांच बैठा दी गई। मामले में प्रथम दृष्टया गेटमैन फिरोज को दोषी पाया गया। मामले में गेटमैन फिरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
उधर रेल पथ विभाग की ओर से गेटमैन की लापरवाही की रिपोर्ट आरपीएफ चौकी में दर्ज कराई गई है। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि मीमो पैसेंजर के गुजरते समय फाटक खुला रह गया था। जिसमें गेटमैन को निलंबित कर दिया गया है। उधर आरपीएफ चौकी प्रभारी सोनू कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें