फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने की स्कूली वाहनों की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों के परिवहन कार्य में लगे वाहनों में व्यवस्थाओं को परखा। कई वाहनों की फिटनेस नहीं होने पर चालान किया। चेतावनी दी कि मानकों पर खरा नहीं उतरने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चौथे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेश पर यातायात पुलिस ने स्कूल वाहन चेकिंग अभियान चलाया। स्कूल/कॉलेज में लगी मैजिक वैन, बस और टैक्सियों को मानक के अनुसार चलाने को चेक किया। चालक और परिचालकों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए मानकों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया। कहा कि स्कूल वाहन में वैध वाहनों का ही संचालन किया जाए। नियमानुसार इन वाहनों की समय-समय पर जांच कराई जाए और फिटनेस निकलने पर तत्काल कराई जाए। स्कूली वाहन के समस्त प्रपत्र जिनमें मुख्य रूप से आरसी, चालक का लाइसेंस, इंश्योरेंस हो। साथ ही साथ सुरक्षा उपकरण, दमकल यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स आदि सामान होना चाहिए। दक्ष चालकों को ही स्कूल वाहन संचालन करने दिया जाए। चालक, परिचालक का पूरा ब्यौरा स्कूल में होना चाहिए।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन किया जाना चाहिए। अभियान के दौरान करीब 20 वाहनों का फिटनेस एक्सपायर होना पाया गया। जिनका चालान कर विधिक कार्रवाई की गई। नगर के टीपीनगर चौराहा, बंबूगढ़ चौराहा, अतरासी तिराहा, जोया चौराहा और चौपला चौराहा पर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रभारी यातायात धमेंद्र, एसआई प्रीति, इंद्रभान सिंह गौड़, प्रदीप तोमर, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें