अमरोहा। होली के मद्देनजर शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। तीन फरवरी दोपहर 12 बजे से सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। टीपी नगर से शाहविलायत दरगाह तक ई-रिक्शा और ऑटो संचालन भी बंद रहेगा।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि कई स्थानों पर दोपहर से शाम तक सड़क पर होलिका पूजन और दहन होता है, जिनमें बटवाल और कोट क्षेत्र प्रमुख हैं। बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुख्य बाजारों में बैरियर लगाकर ई-रिक्शा संचालन नियंत्रित किया गया है।
मंगलवार दोपहर 12 बजे से बुधवार दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। टीपी नगर चौराहा, कल्याणपुर चौराहा, अटल चौक, शाहविलायत दरगाह और लकड़ा चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। संवाद