फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेमी संग गई युवती ने वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी संग गई युवती ने वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा
विज्ञापन



हसनपुर। रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सुरक्षा की मांग की है। बताते हैं कि युवती गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ पांच दिन पहले चली गई थी। वीडियो में युवती का कहना है कि उनकी आयु 19 वर्ष है। गैर जाति के युवक से प्रेम प्रसंग होने पर वह अपने घर से खाली हाथ निकली है और वह अपने पति के साथ जीवन व्यतीत करना चाहती है। वीडियो में युवती ने कहा है कि पति और उसके परिवार वालों को परेशान न किया जाए। पुलिस से सुरक्षा की मांग की गई है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें