फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह घंटे थमा तो कभी खिसका हाईवे

Sun, 22 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा जिले के गजरौला में बुद्ध पूर्णिमा पर नेशनल हाईवे पर लगी वाहनों की कतार। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यात्रियों की आस्था के आगे हाईवे संकरा साबित हुआ। इससे जाम की स्थिति बन गई। इसकी वजह से गढ़मुक्तेश्वर चौपला से लेकर गजरौला चौपला तक वाहनों की कतार लगी रही। भोर में तीन बजे से ध्वस्त हुई ट्रैफिक व्यवस्था दोपहर तीन बजे के बाद ही दुरुस्त हो सकी।
विज्ञापन


इससे लोग 12 घंटे तक जाम के झाम से जूझते रहे। इसको खुलवाने में पुलिस के प्रयास भी नाकाम साबित रहे और भारी वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। इस दरम्यान गढ़ चौपला से गजरौला चौपला तक करीब पंद्रह किलोमीटर का सफर दो घंटे से तीन घंटे में पूरा हो सका। 

बुद्ध पूर्णिमा पर शनिवार को तड़के तीन बजे से ही दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं का जमघट लगना शुरू हो गया। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों से भोर के तीन बजे से ही नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। इससे पहले गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट व गजरौला पुलिस व्यवस्था संभालती, ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई।
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर के चौपला और टोल टैक्स से शुरु हुआ जाम ब्रजघाट पुल से गजरौला की ओर बढ़ता चला गया और हाईवे पर जहां तक निगाह गई भारी वाहनों की कतार ही दिखाई देती रही। पुल पर तो आलम ये था कि जाम में फंसे वाहनों की वजह से पैदल वालों को भी निकलने के लिए जगह नहीं मिली।

सुबह दस बजे के बाद जाम में फंसे कई वाहनों से जाम से निकलने में शॉटकर्ट का इस्तेमाल किया तो वे और फंस गए। आलम ये हो गया कि गजरौला चौपला तक जाम लग गया। इतना ही नेशनल हाईवे पर लगे जाम का असर हसनपुर रोड पर चलने वाले ट्रैफिक पर भी पड़ा।

हसनपुर रोड पर अल्लीपुर चौपला तक जाम लगा रहा। वहीं गढ़मुक्तेश्वर समेत ब्रजघाट चौकी पुलिस, औद्योगिक चौकी पुलिस, चौपला चौकी पुलिस जाम खुलवाने में हांफती रही, लेकिन कोई भी तरकीब काम न आई। पंद्रह किलोमीटर का सफर दो से तीन घंटे में पूरा हो सका। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें