फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा शहर से जोया तक जाम, दिनभर रेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/जोया। शहर से जोया तक शनिवार को जाम ने राहगीरों और वाहन चालकों को परेशान किया। अमरोहा के बिजनौर रोड और जोया के संभल चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। संभल चौराहे पर चारों ओर करीब 500 मीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे। हजारों राहगीर और वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

जाम से परेशान कुछ वाहन चालक खुद ही यातायात सुचारू कराने में जुट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर जोया चौकी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और वाहनों को बारी-बारी से निकलवाकर यातायात सुचारू कराया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संभल चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे ठेले लगने से वाहनों को मुड़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। इससे जाम लगता है। यातायात पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती नहीं होने से भी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक सीओ अजय श्रोतिया ने बताया कि अमरोहा के बिजनौर रोड और जोया के संभल चौराहे पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। इसी वजह से जाम के हालात बनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें