फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: व्यापारियों से एसआईआर फॉर्म भरवाने में बीएलओ की मदद की अपील

Mon, 01 Dec 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। एसआईआर फॉर्म भरवाने में पिछड़ रहे नगर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। एसडीएम विभा श्रीवास्तव व पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उनसे आह्वान किया कि वह नागरिकों को एसआईआर फॉर्म भरवाने के लिए सममझाएं। कोई भी नागरिक वंचित नहीं रहना चाहिए। अन्यथा वह वोट का अधिकार खो बैठेगा।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम व पालिकाध्यक्ष पूर्व विधायक ने विभिन्न संगठनों से जुड़े व्यापारियों के साथ पालिका सभागार में बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने व्यापारियों से एसआईआर फॉर्म भरवाने में बीएलओ की मदद करने की अपील करते हुए कहा कि यहां बड़ी संख्या में नागरिक फॉर्म वंचित रह गए हैं। बीएलओ को फॉर्म भरकर नहीं दे रहे। न ही उनकी मदद कर रहे। यह चिंता की बात है। नागरिकों को समझाएं कि अपना हस्ताक्षर किया गया फॉर्म बीएलओ काे दें। इसके बाद ही मतदाता सूची में रह सकते हैं। यह देश हित और अधिकार का काम है। अंतिम समय का इंतजार न करें। हालांकि एसडीएम के देरी से पहुंचने के कारण कई व्यापारी इंतजार कर जा चुके थे। इस दौरान राम प्रकाश गर्ग, सोनू गर्ग, शीतल प्रसाद, नवीन गर्ग, डॉ.राजीव शुक्ला, सुबोध सिंघल, सतेंद्र सिंह, कपिल गोयल, वेद प्रकाश, राजू यादव, राजीव मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें