फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: व्यापारी से 84 हजार रुपये का लोहा ठगा

Mon, 24 Feb 2025 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

ठगी का धंधा करने वाले लोग ठगी के लिए नए नए हथकंडे अपना रहे हैं। चार लोगों ने नगर के एक लोहा व्यापारी से 84 हजार रुपये का लोहा ले जाकर दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। लोहा व्यापारी का सेल्समैन ठगों का इंतजार करता रहा। बाद में व्यापार संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में लोहा खरीदने वालों के साथ बैठकर मामला निपटाया।
शुक्रवार को बाईपास मार्ग पर स्थित कार में सवार चार लोग एक लोहा व्यापारी के पास पहुंचे। उन्होंने मकान के लिए सरिया खरीदने की बात की। रेट तय कर 84 हजार रुपये का लोहा एक वाहन में भरवा लिया। व्यापारी के रुपये मांगने पर उन लोगों ने मकान पर जाकर देने की बात कही। व्यापारी ने सेल्समैन उनके साथ भेज दिया। एक निर्माणाधीन मकान के पास सरिया उतारकर चारों वहां से चले गए। सेल्समैन ने मकान में जाकर व्यक्ति से सरिए के रुपये मांगे, तो उक्त व्यक्ति चौंक गया। उसने बताया कि सरिए के 60 हजार रुपये चारों लोग लेकर चले गए हैं। उस व्यक्ति का कहना था कि उसने यह सरिया उन चारों लोगों से खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्समैन से घटना की जानकारी मिलने पर लोहा व्यापारी व्यापार संगठन के लोगों को साथ लेकर वहां पहुंच गया। दोनों ओर से पंचायत होने लगी। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लोहा व्यापारी व सरिए की खरीद करने वाले की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है। हालांकि, व्यापार संगठन के लोग सीसीटीवी के जरिए उन ठगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें