फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फ्लाईओवर से नीचे गिरी लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Thu, 18 Jun 2026 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। बुधवार तड़के लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग और बिजली के पोल को तोड़ते हुए नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के छजलैट थाना क्षेत्र के मुडाला गांव निवासी शमीम अहमद ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी लादकर मेरठ की ओर जा रहे थे। बुधवार सुबह तड़के जब वह डिडौली फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी किसी कारणवश ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते वाहन फ्लाईओवर की रेलिंग और बिजली के पोल से टकराया तथा नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर सर्विस रोड पर यातायात को सुचारु कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा काफी भयावह था और ट्रैक्टर-ट्रॉली जिस तरह फ्लाईओवर से नीचे गिरी, उसे देखकर बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, चालक शमीम अहमद को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे में फ्लाईओवर की रेलिंग और बिजली के पोल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें