फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डिवाइडर से टकराई ट्रैक्टर ट्राॅली, 15 लोग घायल

Fri, 23 May 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर टायर में पंक्चर होने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाडर से टकरा गई। हादसे में महिलाओं समेत करीब 15 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद एकत्र लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीन महिलाओं को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव पंडकी निवासी करीब 20 लोग बुधवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली से रिश्तेदार की गमी में शामिल होने के लिए गांव रूखालू जा रहे थे। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर गांव हाजीपुर तरारा के पास टायर में पंक्चर होने की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकरा गया।
हादसे में ट्रैक्टर चालक प्रमोद कुमार, वीरवती, उर्मिला, कांता, लता, जसमाली, निर्देश, लज्जा, माया देवी, मीना, अंशु और रजनी समेत 15 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वीरवती, उर्मिला और लता को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि हादसे के संबंध में कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें