फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। हसनपुर-संभल मार्ग पर गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती किया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी निवासी आलम पुत्र नन्हे कुरैशी अपनी बाइक से राजकुमार पुत्र हरदेवा प्रजापति के साथ संभल दिशा से आ रहा था। जैसे ही उसी बाइक उझारी के बर्फ फैक्ट्री के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आलम की मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अमित कुमार मान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल राजकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। मृतक आलम के परिवार में पत्नी शबनम के अलावा पांच बच्चे हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें