फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी से लौटे रहे कैदी से मिले साढ़े ग्यारह हजार, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संभल में बंदी वैन में सिपाहियों की हत्या होने के बाद अमरोहा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने रातभर फरार बदमाशों की धरपकड़ को खाक छानी। वहीं गुरुवार को एसपी ने मुरादाबाद से पेशी पर बंदियों को लेकर लौट रही तीन वैन का औचक निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान एक बंदी के पास साढ़े ग्यारह हजार रुपये मिले। जिसपर एसपी ने नाराजगी जताई। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए है। एक बंदी वैन अनफिट मिली। जिसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को मुरादाबाद जेल से संभल के चंदौसी एडीजे कोर्ट में पेशी पर ले जाए गए तीन बदमाशों ने पेशी से लौटते समय बंदी वैन में दो सिपाहियों की हत्या कर फरार हो गए। बदमाशों सिपाहियों की रायफल भी लूटकर ले गए। सिपाहियों की हत्या के बाद लखनऊ तक हड़कंप मच गया है। अमरोहा पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ को संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संभल बार्डर से सटे गांवों में छापा मारी की। जनपद की सीमाओं को सील कर दिया गया है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। गुरुवार को मुरादाबाद से न्यायालय में पेशी पर आए बंदियों की तीन वैनों का एसपी ने औचक निरीक्षण किया। शाम छह बजे जैसे ही बंदी वैन हाईवे पर पहुंचीं। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने तीन वैन डिडौली कोतवाली में ले जाकर चेक किए। इस दौरान बंदियों की तलाशी ली गई। हालांकि किसी बंदी के पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन एक बंदी के पास एसपी को करीब साढ़े ग्यारह हजार रुपये बरामद हुए। जिसपर एसपी ने सुरक्षा कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। पैसा कहां से आया और किसी की लापरवाही से बंदी तक पहुंचा। इसकी जांच सीओ सिटी जितेंद्र सिंह को सौंपी है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि तीन बंदी वैनों को चेक किया गया था। इसमें एक वैन हालत ठीक नहीं थी। उसकी कुंडी खराब थी और जाली टूटी हुई थी। इस गाड़ी की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि अन्य दो गाड़ियों की हालत ठीक पाई गई। बंदियों के साथ पेशी पर आने-जाने पर सुरक्षा कर्मियों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें