फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लापरवाही बरतने पर टीपी नगर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने लापरवाही बरतने के मामले में टीपी नगर चौकी इंचार्ज सुभाष बालियान को लाइन हाजिर कर दिया है। वह अपने कार्यों को लेकर सक्रिय नहीं थे। इसके अलावा एसपी ने बछरायूं थाने में तैनात जुगल किशोर को मंडी धनौरा चौकी का प्रभारी बनाया है। ब्रजघाट चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार को टीपी नगर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंडी धनौरा कस्बा चौकी प्रभारी सुधीर कुमार को ब्रजघाट चौकी प्रभारी बनाया गया है। कैलसा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को मनौटा चौकी प्रभारी बनाया गया है। मनौटा चौकी प्रभारी देशपाल को हसनपुर कोतवाली में तैनाती दी गई है जबकि अमरोहा नगर के जट बाजार चौकी प्रभारी सुनील कुमार चौहान को कैलसा चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है। अमरोहा नगर की रज्जाक चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को पपसरा चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा पपसरा चौकी प्रभारी संदीप कुमार को रज्जाक चौकी प्रभारी अमरोहा नगर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें