हादसे में बस चालक विक्रम सिंह निवासी महेंद्र नगर, जनपद कंचनपुर, नेपाल और यहीं के रहने वाले रोशन लाल, पीलीभीत के रसूला फरीदा बैग रीवन के सुनीति मलिक, उधम सिंह नगर के कुमखैइया नानकमत्ता निवासी राज सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चारों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। एसओ के मुताबिक क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं अन्य सवारियों को दूसरे वाहनों के माध्यम से गंतव्य के लिए सकुशल रवाना कर दिया गया है। अभी तक मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।