फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के हाथों सम्मान पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

Thu, 19 Jul 2018 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा।
विज्ञापन
अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में मेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ मेधावी छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के यूपी बोर्ड और सीबीएसई के इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के टॉपरों को सम्मानित करने के लिए बुधवार को श्रीराम इंटर कालेज में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां इन टॉपरों को डीएम और एसपी ने प्रशस्ति पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अधिकारियों के हाथों सम्मान पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिले की टॉप टेन में शामिल रहे छात्र-छात्राओं को भविष्य में इसी तरह सफलता बनाए रखने के टिप्स दिए।  
विज्ञापन


बुधवार को श्रीराम पब्लिक इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम हेमंत कुमार और एसपी सुधीर कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कॉलेज के प्रबंधक अवनीश कुमार गुप्ता ने अधिकारियों को बुकें भेंट किए। छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी। डीएम और एसपी ने जिले की टॉप टेन में शामिल रहे छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को मेडल भी पहनाए। इस पर मेधावियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मेधावियों से उनके सपने पूछे। इस पर छात्र-छात्राओं ने सिविल सर्विसेस में जाने की बात कही।

एक छात्रा ने सोशल वर्कर बनने की बात कही। इस पर डीएम ने तालियां बजवाकर उसका हौसला बढ़ाया। जिलाधिकारी ने बच्चों से कहा कि अपनी लगन और मेहनत को इसी तरह बनाए रखते हुए भविष्य में भी अच्छे अंक प्राप्त करें। कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करें और सफलता पाएं। कहा कि इंटर के बाद ज्यादातर छात्र-छात्राएं दूसरे शहर पढ़ने जाएंगे। अभिभावकों से दूर रहेंगे। ऐसे में उन्हें इस आजादी का गलत फायदा नहीं उठाते हुए सही मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करनी चाहिए। संचालन प्रवक्ता रविंद्र शुक्ला ने किया। इस दौरान जीआईसी के प्रिंसिपल खुर्शीद हैदर जैदी, जेएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जीपी सिंह, अमर सिंह, सोनू वर्मा, सीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें