फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ज्येष्ठ अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में किया पावन स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पावनी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। स्नान करने के लिए ब्रजघाट व तिगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। भोर होते ही शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन

ज्येष्ठ माह की अमावस्या होने के कारण बृहस्पतिवार की सुबह तिगरी व ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सूरज की किरण निकलने से पहले ही हर हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाई। तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक ज्येष्ठ माह की अमावस्या होने के कारण बृहस्पतिवार की सुबह ही श्रद्धालु स्नान कर पुण्य कमाने के लिए ब्रजघाट व तिगरी में गंगा तट पर पहुंच गए। दूर दराज के श्रद्धालु बुधवार की रात ही ब्रजघाट में पहुंच गए थे। भोर होते ही श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं के जयकारे व हर हर गंगे के उदघोष से ब्रजघाट व तिगरी गंगा तट गूंज उठा।
स्नान करने के बाद गंगा जल में फूल प्रसाद अर्पण किए। धूप दीप नैवेद्य से गंगा मैया का पूजन कर घर में सुख समृद्धि की कामना की। स्नान करने के बाद पतित पावनी के तट पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। ब्रजघाट व तिगरी में तड़के शुरू हुआ गंगा जल में श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें