फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ लगाई डुबकी

Fri, 21 Nov 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। मार्गशीर्ष अमावस्या पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। दोनों ही स्थानों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन

तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा के अनुसार मार्गशीर्ष अमावस्या पर गंगा में स्नान करने, पुरोहितों को दान दक्षिणा देने और धार्मिक अनुष्ठान कराने से पितृ तृप्त होते हैं। घर में सुख व शांति बनी रहती है। बृहस्पतिवार को मार्गशीर्ष अमावस्या होने के कारण गंगा में स्नान कर पुण्य कमाने के लिए ब्रजघाट व तिगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
भोर होते ही श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाई। गंगा में स्नान के बाद जरूरतमंदों को दान दिया। श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। गंगा स्नान का सुबह से शुरू हुआ सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें