फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कल मुख्यमंत्री अमरोहा को देंगे 183 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अमरोहा दौरे पर रहेंगे। वह श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा जिले को करीब 183 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 113.18 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई 32 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 69.73 करोड़ रुपये की 11 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:45 बजे बुलंदशहर से हेलीकॉप्टर द्वारा श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। आगमन के बाद वह विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद एक से दो बजे तक मंच पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान पार्टी के चुनिंदा पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। करीब दो घंटे के प्रवास के बाद वह दोपहर लगभग 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से संभल के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें